Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान..

आमजनों को मिलेगी त्वरित राहत..

बलरामपुर@शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराये जाने हेतु सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी कड़ी में कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत लंबित विषयों जैसे भूमि संबंधि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, आय, जाति, निवास, बिजली, पेयजल, राशन, आयुष्मान कार्ड, समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि पर 22 से 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्राप्त कर, 30 अप्रैल 2026 तक निराकरण की कार्यवाही की जानी है।
आगामी चरण में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य किया जा रहा है। इन शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण यथासंभव शिविर में ही किया जाना है, साथ ही शेष आवेदनों का निराकरण अधिकतम 01 माह में किया जाना है।

जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन

कलेक्टर  कटारा ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण करने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, जिला खाद्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता, (सं.सं.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.,कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सदस्य बनाया गया है
इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समिति के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, छ.स्टे.पा.डि.कं.लि., सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सदस्य बनाया गया है। उपरोक्त समिति प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button