Balrampurछत्तीसगढ़मनोरंजन

बलरामपुर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न..

बलरामपुर सर्व नाई सेन समाज द्वारा जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में नाई समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर हो उठा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जीवन, उनके उच्च आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में नाई समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संत जी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को संगठित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजा ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए संत शिरोमणि सेन जी महाराज के प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के लिए आवश्यक है कि वे संत जी के बताए मार्ग और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा उसी दिशा में आगे बढ़ें। उनके विचार समाज में एकता, सेवा भावना और नैतिकता का सशक्त संदेश देते हैं।

  मासूम बच्चे पर शिक्षक का क्रूर अत्याचार — आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

वहीं सुरजदेव ठाकुर ने भी अपने उद्बोधन में संत जी की महान विचारधारा को युवाओं के समक्ष रखते हुए उन्हें उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर (राजू), शत्रुघन ठाकुर, लाल बाबू, मिथिलेश, रोहित ठाकुर सहित नाई समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और उत्साह से संपन्न हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button