
बलरामपुर@कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में आम नागरिको की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है इसी कड़ी में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना
जिला अस्पताल बलरामपुर के समीप मुख्य मार्ग पर नाली में अवरोध एवं अतिक्रमण के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे आम नागरिकों, मरीजों एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने त्वरित संज्ञान लिया और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिस पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली में जमा मलबे एवं अवरोध को हटाया तथा जलभराव वाले क्षेत्र से पानी की निकासी कर मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाया। जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को राहत मिली।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि नगरीय निकायों में नियमित निरीक्षण कर नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की करें, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि नालियों में कचरा या मलबा न डालें तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Live Cricket Info





