छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर बीमार मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में परिजनों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो, जिला सरगुजा के उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में परिजनों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत रेणुका खलखो के उपचार के लिए 95,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार यह राशि झारखंड के रांची स्थित रानी हॉस्पिटल में श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु प्रदान की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

      मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली इस त्वरित स्वीकृति से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बड़ी राहत मिली है। समय पर मिली इस सहायता से अब मासूम का बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनहितैषी एवं संवेदनशील पहल पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और उपचार के अभाव में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सहायता योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल रहा है, जिससे प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button