Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही की तस्वीरें, खुले में फेंका मिला अस्पताल का मेडिकल कचरा

उपयोग की गई दवाइयों की बोतलें, ड्रेसिंग सामग्री और प्रसव से संबंधित अपशिष्ट खुले में मिलने से उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर लोगों ने जताई नाराजगी..

बलरामपुर,, जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही की गंभीर तस्वीरें सामने आई हैं। अस्पताल परिसर के बाहर खुले स्थान पर मेडिकल कचरा बिखरा मिला, जिससे अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) के निस्तारण पर सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल से उपयोग की जा चुकी दवाइयों और पानी की खाली बोतलें खुले में फेंकी जा रही हैं। इतना ही नहीं, ड्रेसिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ कुछ नई और अनुपयोगी ड्रेसिंग सामग्री बंडले भी कचरे में पड़ी दिखाई दी। वहीं प्रसव के दौरान उपयोग किए गए गंदे कपड़ों को भी खुले में फेकें जाने की तस्वीर सामने आई है,

इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में उपयोगी सामग्री कचरे में मिल रही है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही मेडिकल कचरे के खुले में पड़े रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

  पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह सामग्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाहर लाई गई थी या लापरवाहीवश खुले में छोड़ दी गई। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि इस तरह के लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले कर्मचारी अधिकारी पर किस तरह से स्वास्थ्य विभाग संज्ञान लेता है और क्या कार्रवाई करता है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button