छत्तीसगढ़पुलिस अधिक्षकब्रेकिंग न्यूज़

भाई के सामने बहन की अस्मिता लूटी, इंसानियत हुई शर्मसार..

वाड्रफनगर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर..वाड्रफनगर की यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत के चेहरे पर लगा एक गहरा कलंक है। एक बहन की चीखें, एक भाई की बेबसी और दरिंदों की हैवानियत ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। जिस भाई को अपनी बहन की रक्षा करनी थी, उसे बंधक बनाकर उसकी आंखों के सामने ही बहन की अस्मिता को तार-तार कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ उसके फुफेरे भाई के सामने ही तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला आया है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बताया जा रहा है कि युवती अपने फुफेरे भाई के साथ थी, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले दोनों को रोका और विरोध करने पर युवती के भाई को बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और फिर उसकी आंखों के सामने ही युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।

घटना के दौरान भाई बेबस होकर अपनी बहन की चीखें सुनता रहा, लेकिन आरोपियों के चंगुल में फंसा होने के कारण कुछ भी नहीं कर सका। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे। किसी तरह पीड़िता का भाई आरोपियों के कब्जे से निकलकर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा उसके बयान दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस  के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

  बलरामपुर जिले में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

यह दर्दनाक घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर बेटियां कब सुरक्षित महसूस करेंगी। एक भाई की बेबसी, एक बहन का दर्द और मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी तो हो गई, लेकिन पीड़िता और उसके परिवार को मिला यह जख्म शायद कभी नहीं भर पाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button