Balrampurछत्तीसगढ़राजनीती

स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि..

बलरामपुर । जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल ने प्रदेश और देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव, जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यालय प्रभारी राजा चौबे, महमूद अंसारी, पार्षद रीना कुजूर, अरुण दास, जीत गुप्ता, राजा साहू, मो. सैफ अली, मनउवर मंसूरी, कुसुम, फरीद अंसारी, वकील अहमद, नवाब अली, मंटू विश्वकर्मा, इन्द्रदेव यादव, विजय विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button