सामाजिक बहिष्कार के मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग…

बलरामपुर।@ जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटली (भालूपानी) निवासी देवकुमार यादव एवं मुरली यादव ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज को आवेदन सौंपकर सामाजिक बहिष्कार के मामले में न्याय की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि 17 अप्रैल 2026 को गांव में एक भैंसा गड्ढे में गिरकर मृत हो गया था। इस घटना के बाद गांव में बैठक आयोजित कर कुछ लोगों द्वारा दोनों परिवारों पर आरोप लगाते हुए उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस निर्णय के कारण उन्हें सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ितों ने बताया कि मामले की शिकायत पहले ही शंकरगढ़ थाना में लिखित रूप से की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में सर्व यादव समाज शंकरगढ़ ब्लॉक के युवा अध्यक्ष अजीत कुमार यादव के नेतृत्व में समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। इनमें आशीष यादव, अर्जुन यादव, शिवशंकर यादव, रामसागर यादव, रमेश यादव, जैनाथ यादव, गणेश यादव, अमित यादव, हेमनंत यादव, शिवनाथ यादव, भोला मियां सहित ग्राम भालूपानी के अनेक यादव समाज के लोग शामिल हैं।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को यादव समाज से निष्कासित किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संबंधित पक्षों की बात सुनकर न्यायसंगत निर्णय लिया जाना चाहिए। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप कर सामाजिक बहिष्कार समाप्त कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
Live Cricket Info





