Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

बलरामपुर में पुलिस का अनोखा अभियान चलित थाना” गांव-गांव पहुंचा, साइबर क्राइम से लेकर महिला सुरक्षा तक जागरूकता

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल के तहत “चलित थाना (पुलिस आपके द्वार)” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस टीम हर गांव में पहुंचकर आम जनता को विभिन्न अपराधों और कानूनों के प्रति जागरूक कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में यह अभियान जिलेभर में तेजी से संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में क्रमवार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

 क्या है चलित थाना अभियान? इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों की जानकारी देना है। पुलिस टीम सीधे गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और मौके पर ही उनका समाधान भी कर रही है।

 किन विषयों पर दी जा रही जानकारी?अभियान के दौरान लोगों को इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया जा रहा है साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव यातायात नियम और सुरक्षित ड्राइविंग नशामुक्ति और उसके दुष्परिणाम बाल विवाह के नुकसान महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा और लैंगिक उत्पीड़न पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध कानून टोनही प्रताड़ना और बाल श्रम कानून साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स

पुलिस द्वारा डिजिटल युग में बढ़ते अपराधों को देखते हुए खास सावधानियां बताई जा रही हैं OTP किसी से साझा न करें संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी जा रही है

  शंकरगढ़ में शिक्षक दिवस पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान ने भूतपूर्व सैनिकों व शिक्षकों का किया सम्मान

      गांवों में पुलिस की सीधी पहुंच

इस पहल से पुलिस और जनता के बीच दूरी कम हो रही है। ग्रामीण अपनी समस्याएं खुलकर बता रहे हैं, वहीं पुलिस भी त्वरित समाधान दे रही है। इससे लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पाठ अभियान में युवाओं को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है दोपहिया चलाते समय हेलमेट अनिवार्य चारपहिया में सीट बेल्ट जरूरी शराब पीकर वाहन न चलाएं गति सीमा और ट्रैफिक संकेतों का पालन करें पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 क्या बोले एसपी?

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है। यह न सिर्फ व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button