राहुल गांधी और दीपक बैज के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन
जिला मुख्यालय बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार 23 मई को जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और Deepak Baij के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि Rahul Gandhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जिसके विरोध में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष Rahul Tikariha, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पांडेय के निर्देशन में आयोजित किया गया।
भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मिशन रोड स्थित जबर बाबा निवास पहुंचे, जहां से रैली निकालते हुए बलरामपुर के श्रीराम चौक पहुंचकर Rahul Gandhi का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Live Cricket Info





