वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां शहादत दिवस मनाया गया, मेधावी छात्र एवं कर्मचारियों का हुआ सम्मान..

बिलासपुर । विकासखंड बिल्हा के ग्राम पंचायत प्रमंडल पिरैया में 28 जून 2026 को वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, बिलासपुर युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लव सिदार सहित बब्लू मरकाम, राजाराम, गिरधारी नेटी, हेमराज, अशोक मरकाम, प्रहलाद, मन्नू आयम, दिलीप ध्रुव, दिलहरण ध्रुव, शुभम मरावी, बंटी ध्रुव, विजय ध्रुव एवं सर्व आदिवासी समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लव सिदार ने मेधावी विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के कर्मचारियों से भी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा में हर संभव सहयोग करने की अपील की।
वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और शिक्षा के प्रति जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।
Live Cricket Info





