Balrampurछत्तीसगढ़पुलिस अधिक्षक

तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

सामरी/गोपातु। सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपातु में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रवीन, निवासी दात्तरम आसनपानी, के रूप में हुई है। हादसे में प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सामरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बाइक को अपने कब्जे में लेकर सामरी थाना पहुंचाया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हृदयविदारक घटना से दातरम आसनपानी सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button