दहेजवार जंगल में जुआ खेलते पकड़े गए दो आरोपी, जनपद सदस्य का नाम आने से चर्चाओं का बाजार गर्म..
जनपद सदस्य एंव बलरामपुर महिला बाल विकास सभापति दिपक गुप्ता जुआ खेलने मे गिरफ्तार ..

बलरामपुर@जिले के दहेजवार गोठान के समीप जंगल में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से पकड़े गए, जबकि अन्य लोग जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जून 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दहेजवार गोठान के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना कोतवाली बलरामपुर की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दीपक गुप्ता निवासी दहेजवार एवं रामप्रसाद निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलरामपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे तथा जुआ फड़ से कुल 3 हजार रुपये नगद और तीन मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।इस मामले को लेकर क्षेत्र में इसलिए भी चर्चा तेज है क्योंकि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दीपक गुप्ता क्षेत्रीय जनपद सदस्य तो वही बलरामपुर महीला बाल विकास बिभाग का सभापती भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों से समाज में अनुशासन और कानून पालन की अपेक्षा की जाती है, ऐसे में उनका नाम जुआ प्रकरण में सामने आना चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मौके से फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुख्य बिंदु
•दहेजवार गोठान के पास जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई।
•52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर खेला जा रहा था जुआ।
•दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार।
•3,000 रुपये नगद एवं 3 मोटरसाइकिल जब्त।
•अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज, जांच जारी।
•गिरफ्तार आरोपियों में एक क्षेत्रीय जनपद सदस्य का नाम शामिल होने से मामला चर्चा में।
Live Cricket Info





