अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बलरामपुर में हुई नई नियुक्ती
युवा पत्रकार दयाशंकर यादव नियुक्त किये गए बलरामपुर जिले के मिडिया प्रभारी

बलरामपुर:-14 जुलाई 2026,अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।जिला अध्यक्ष श्री व्यासमुनि यादव जी ने आज कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 1051 के तहत ग्राम कोठली, विकासखण्ड शंकरगढ़ निवासी दयाशंकर यादव जी को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव जी, प्रदेश महासचिव हीरालाल यादव जी, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा परमानंद यादव जी एवं जिला संरक्षक रामबिहारी यादव जी की अनुशंसा पर की गई है।

जिला अध्यक्ष व्यासमुनि यादव जी ने विश्वास व्यक्त किया कि दयाशंकर यादव जी संगठन के हित में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही समाज में संगठन की छवि को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर यादव जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Live Cricket Info





