Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़पुलिस अधिक्षक

बलरामपुर पुलिस ने ली साप्ताहिक जनरल परेड, नई बस और 18 मोटरसाइकिलों को मिली हरी झंडी, किया एकता वृक्षारोपण..

 बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को रक्षित केंद्र बलरामपुर में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर (भा.पु.से.) ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासित प्रदर्शन करने वाले चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने किया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने ओआर लेकर अनुशासनहीनता से जुड़े चार प्रकरणों का निराकरण भी किया।

इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा बलरामपुर पुलिस इकाई को आवंटित एक नई बस एवं 18 नई मोटरसाइकिलों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इन वाहनों से जिले में पुलिस की गश्त एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के अगले चरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, मो. याकूब मेमन, निरीक्षक सुनील केरकेट्टा, देवेंद्र ठाकुर, सुशील चंद कर्ष, राजेंद्र यादव, सुधीर मिंज, प्रशिक्षु सूबेदार ज्योति साहू सहित मुख्यालय एवं आसपास के थाना-चौकी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button