Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने जताया भरोसा

Kusmi@छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरीश मिश्रा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

नवगठित कार्यकारिणी में जावेद रहमानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संगठन में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर भी कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ किया जा सके।

 

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से ब्लॉक कुसमी में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी इस नई टीम के गठन का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button