Balrampurकलेक्टरकिसान और खेतीछत्तीसगढ़जनपद पंचायतबलरामपुरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़सामरी

वार्ड क्रमांक 11 में निर्माणाधीन नाली का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश..

वार्ड क्रमांक 11 में निर्माणाधीन नाली का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश..

सह संपादक दयाशंकर यादव की रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर/कुसमी। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड  क्रमांक 11 में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने वार्डवासियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। प्रातः सुबह अध्यक्ष नगर पंचायत राजेंद्र भगत के द्वारा भी नाली निर्माण का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को शुरू कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया था 

 

निरीक्षण के समय वार्डवासियों ने अधिकारियों को बताया कि नाली निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव, कीचड़ और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग करते हुए कहा कि अधूरी नाली के कारण आसपास के घरों और सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना किसी अनावश्यक देरी के निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ नाली का निर्माण पूर्ण किया जाए। साथ ही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत भी दी गई।

  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 30 जनवरी को सांकेतिक चक्का जाम..

 

ठेकेदार ने अधिकारियों और वार्डवासियों के समक्ष आश्वासन दिया कि परसों से नाली निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा और आवश्यक संसाधन एवं मजदूर लगाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। यदि किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही, अनियमितता या अनावश्यक विलंब पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

वार्डवासियों ने निरीक्षण के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अब नाली निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता एवं आवागमन व्यवस्था में सुधार आएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button