Balrampurकलेक्टरदेश - विदेशराजनीती

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, अब केवल राजनीतिक नहीं पेट्रोल टंकियां में भी दिखने लगा असर,

वाड्राफनगर में कांग्रेस का चरणबद्ध धरना जारी, आम जनता और व्यापारियों से किया संवाद

बलरामपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिले में बढ़ती महंगाई के विरोध में चरणबद्ध चार दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी है। धरना के दूसरे दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वाड्राफनगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में पहुंचकर आम जनता और व्यापारियों से संवाद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने किराना दुकानों में पहुंचकर खाद्य सामग्री, राशन, तेल सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मध्यमवर्गीय परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों और गरीब तबके पर महंगाई के बढ़ते बोझ को लेकर चिंता जताई गई।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। रसोई का बजट बिगड़ चुका है और हर वर्ग आर्थिक दबाव महसूस कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए मोदी सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखा।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों से संवाद कर उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास किया और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की आवाज को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.