Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

हिंडाल्को सीएसआर की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही नई दिशा, क्षेत्रवासियों ने की कल्पना दास की सराहना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सामरी (बलरामपुर):हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान संभाग सामरी की सीएसआर हेड कल्पना दास के नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके कार्यभार संभालने के बाद सीएसआर गतिविधियों में उल्लेखनीय तेजी आई है, जिससे लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

 

हाल ही में करौंधा हाई स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों को मानव शरीर, विज्ञान मॉडल एवं प्रयोगशाला उपकरणों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच और सीखने की क्षमता को बढ़ावा मिला। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

 

वहीं दूसरी ओर, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ गांवों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयों का वितरण एवं चिकित्सकीय परामर्श भी नियमित रूप से दिया जा रहा है। इस सेवा से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि “जब से कल्पना दास जी ने सीएसआर की जिम्मेदारी संभाली है, तब से शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उनके सरल व्यवहार और जनसेवा की भावना के कारण लोगों का उनके प्रति विश्वास और जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है।”

  लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का मरम्मत कार्य किया प्रारंभ

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी प्रकार समाजहित में कार्य जारी रहे, तो आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। हिंडाल्को की यह सामाजिक पहल ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.