लगभग 5 लाख की लागत से बन रहे स्कूल बाथरूम निर्माण पर उठे सवाल, ‘सीमेंट कम, केवल बालू ज्यादा’ का आरोप

बलरामपुर। जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिसियांडांड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन बाथरूम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और गुणवत्ता से समझौता किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार बाथरूम निर्माण में ईंटों की जुड़ाई बेहद लापरवाही से की जा रही है। दीवारें टेढ़ी-मेढ़ी दिखाई दे रही हैं और ईंटों के बीच लगाए जा रहे मसाले में सीमेंट की मात्रा बेहद कम है। मौके पर देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मसाले में केवल बालू ही अधिक दिखाई दे रही है, जबकि सीमेंट नाम मात्र का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद दीवारों में दरारें आने या निर्माण कमजोर पड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में तीस तगाड़ी बालू में मात्र डेढ़ बोरी सीमेंट मिलाकर मसाला तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस अनुपात से तैयार मसाला किसी भी सरकारी निर्माण कार्य के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं माना जा सकता। लोगों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद वाथरूम लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा।
जब इस संबंध में निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे उप सरपंच से बात की गई तो अपनी सफाई पेस करते हूए उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण कुछ समय के लिए सीमेंट और बालू की सही तरह से मिक्सिंग नहीं हो पाई थी, जिसकी वजह से मसाले में केवल बालू अधिक दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि आगे से सीमेंट और बालू का सही अनुपात में मिश्रण कर ही ईंटों की जुड़ाई की जाए, लेकिन ईस संबंध मे लोगों ने जानकारी देते हूए बताया की जिनके द्वारा निर्माण किया जा रहा है वह एक भाजपा नेता होने को धौंस दिखाकर ईस तरह का गुणवत्ता व्हिन कार्य करा रहा है सरकार हमारा है कोई कुछ नही कर पाएगा लोग कही शिकायत कर दो.. क्यों की इस काय को करने के लिए बहुत ही कमिशन भी देनी पडती है तब हम काम करा रहे है..
Live Cricket Info





