Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

शंकरगढ़ में मध्यप्रदेश की अवैध विदेशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 11.09 बल्क लीटर मदिरा जब्त

बलरामपुर@जिले के राजपुर वृत्त अंतर्गत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लहसुनपाठ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश निर्मित कुल 11.09 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी लोकनाथ यादव के कब्जे से 35 पाव रॉयल स्टेज, 23 पाव गोवा स्पेशल तथा 650 मिलीलीटर की 1 बोतल सिम्बा बियर बरामद की गई। जब्त की गई समस्त शराब मध्यप्रदेश राज्य की बताई गई है, जिसे अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाया गया था।इस मामले में आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक-01 दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 17 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई के विवेचक आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रदीप भगत रहे। अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राजवाड़े, राकेश तिर्की, आबकारी मुख्य आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत राम शर्मा, आबकारी आरक्षक प्रियेश साहू, सचिन यादव, महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का, हेमंती तिर्की तथा वाहन चालक अमोल सिंह आर्मो और दिनेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button