छत्तीसगढ़देश - विदेशपत्रकार सुरक्षाप्रेस कल्बब्रेकिंग न्यूज़

मरवाही प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, पत्रकारहित और जनसेवा का लिया संकल्प: प्रयास कैवर्त अध्यक्ष, सूरज यादव बने सचिव,

निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारहित के संकल्प के साथ मरवाही प्रेस क्लब का पुनर्गठन,

गौरेला- पेंड्रा-मरवाही:-लोकतंत्र स्तंभ को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से मरवाही प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पत्रकारों की एकता, आपसी सम्मान और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने पर गहन मंथन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों की आम सहमति से प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकार प्रयास कैवर्त को अध्यक्ष एवं सूरज यादव को सचिव का दायित्व सौंपा गया। बैठक में संगठन के सुचारू संचालन के लिए अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार राजेंद्र प्रसाद सोनी कोषाध्यक्ष, श्रीनिवास सुमेर को सह-सचिव, महेश पाटस्कर को मीडिया प्रभारी तथा सीता पवन बनाफर को महिला विंग प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। संगठन को दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों मुरारी लाल रैदास, वीरेंद्र पाण्डेय, अमित तिवारी एवं योगेंद्र सिंह नहरेल को प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने एक स्वर से यह संकल्प लिया कि मरवाही प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा। साथ ही निष्पक्ष, निर्भीक एवं वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन समय-समय पर पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण, कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पत्रकारिता की गुणवत्ता में और निखार आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रेस क्लब मरवाही के नवनियुक्त सचिव सूरज यादव ने दायित्व ग्रहण करने के पश्चात सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि _”मरवाही प्रेस क्लब निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के सम्मान और जनहित की आवाज़ को नई मजबूती देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।”_ उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता केवल समाचार संकलन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह समाज और प्रशासन के बीच सेतु का काम करती है। ऐसे में प्रेस क्लब पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और गरिमा के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा। कार्यक्रम के समापन पर नवगठित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रयास कैवर्त के नेतृत्व और सूरज यादव के कुशल संचालन में मरवाही प्रेस क्लब जनपक्षीय पत्रकारिता की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। सभी ने एकजुटता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस ऐतिहासिक बैठक में मरवाही प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारहित के संकल्प के साथ मरवाही प्रेस क्लब का पुनर्गठन,

  राहुल गांधी और दीपक बैज के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से मरवाही प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पत्रकारों की एकता, आपसी सम्मान और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने पर गहन मंथन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों की आम सहमति से प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकार प्रयास कैवर्त को अध्यक्ष एवं सूरज यादव को सचिव का दायित्व सौंपा गया। बैठक में संगठन के सुचारू संचालन के लिए अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार राजेंद्र प्रसाद सोनी कोषाध्यक्ष, श्रीनिवास सुमेर को सह-सचिव, महेश पाटस्कर को मीडिया प्रभारी तथा सीता पवन बनाफर को महिला विंग प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। संगठन को दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों मुरारी लाल रैदास, वीरेंद्र पाण्डेय, अमित तिवारी एवं योगेंद्र सिंह नहरेल को प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने एक स्वर से यह संकल्प लिया कि मरवाही प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा। साथ ही निष्पक्ष, निर्भीक एवं वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन समय-समय पर पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण, कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पत्रकारिता की गुणवत्ता में और निखार आए।

प्रेस क्लब मरवाही के नवनियुक्त सचिव सूरज यादव ने दायित्व ग्रहण करने के पश्चात सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि _”मरवाही प्रेस क्लब निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के सम्मान और जनहित की आवाज़ को नई मजबूती देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।”_ उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता केवल समाचार संकलन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह समाज और प्रशासन के बीच सेतु का काम करती है। ऐसे में प्रेस क्लब पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और गरिमा के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा। कार्यक्रम के समापन पर नवगठित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रयास कैवर्त के नेतृत्व और सूरज यादव के कुशल संचालन में मरवाही प्रेस क्लब जनपक्षीय पत्रकारिता की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। सभी ने एकजुटता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस ऐतिहासिक बैठक में मरवाही प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button