थाना कोतवाली बलरामपुर में ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

बलरामपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर थाना कोतवाली बलरामपुर परिसर में ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं थाना स्टाफ ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद राकेश सिंह, पूर्व पार्षद विनय यादव तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भानु दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। थाना परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।पुलिस विभाग ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में एकता, जिम्मेदारी और जनसहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
Live Cricket Info




