
बलरामपुर, सहायक औषधि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा विभिन्न केमिस्ट एसोसिएशनों द्वारा ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध में 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को दृष्टिगत आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत जिले में संचालित शासकीय जनऔषधि केन्द्र, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों एवं नर्सिंग होम्स से संबद्ध औषधि वितरण केन्द्रों सहित अन्य आवश्यक दवा उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों के माध्यम से आवश्यक औषधियों एवं स्वास्थ्य उत्पादों की सतत उपलब्धता बनाए रखने कहा गया है। ताकि आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों एवं नर्सिंग होम्स में भर्ती मरीजों तथा आपातकालीन उपचाररत मरीजों को जीवनरक्षक औषधियों एवं चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
सहायक औषधि नियंत्रक श्रीमती रमिला भगत ने बताया कि उक्त परिस्थितियों को देखते हुए सभी विकासखण्ड केन्द्रों के लिए हेल्पलाइन नम्बर उपलब्ध कराई जा रही है। जो आपातकालीन स्थिति में अपनी सेवाएं देंगे। विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत सिटी मेडिकल स्टोर (मो.न. 8839864253), रामानुजगंज अंतर्गत विक्रम मेडिकल स्टोर (मो.न. 9753591401), वाड्रफनगर अंतर्गत पाठक दवा दुकान (मो.न. 9009401792), राजपुर अंतर्गत अंबस्ट मेडिकल स्टोर (मो.न. 8319706899), शंकरगढ़ अंतर्गत रजा मेडिकल स्टोर (मो.न. 8120740200), कुसमी अंतर्गत सैफ मेडिकल स्टोर (मो.न. 7697718665) हेल्पलाइन नम्बर उपलब्ध है।
आम नागरिकों से अपील की गई है कि अनावश्यक दवाओं का संग्रहण ना करें। जिन मरीजों की नियमित दवाओं की आवश्यकता होती वे चिकित्सकीय परामर्श से आवश्यक दवाएं प्राप्त कर सुरक्षित रखें। प्रशासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं रोगी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है एवं स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
Live Cricket Info





