
कुसमी@चादो मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदो, इदरी, नवाडीह एवं करचा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जयंती समारोह में सहभागिता निभाई गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा गरीब, दलित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया।
इस दौरान चादो मंडल अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला, युवा मोर्चा जिला प्रभारी अंकुश सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता सहित क्षेत्र के पंच-सरपंच, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





