Balrampurक्राइमछत्तीसगढ़

चाकू से गोद गोद कर नाबालिग की बेरहमी से हत्या..

Balrampur में नाबालिग की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर (छ.ग.)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत से लौटे किसान की 16 वर्षीय बेटी घर में लहूलुहान पाई गई। चार दिन की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है..12 अगस्त 2025 की सुबह किसान मनरूप लकड़ा अपने खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में वे घर लौटकर भोजन करने के बाद मवेशी चराने चले गए। शाम करीब 5 बजे जब वे घर लौटे तो नजारा देख दंग रह गए। उनकी बेटी हेमंती लकड़ा घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थी। धारदार हथियार से कई बार वार कर उसकी हत्या की गई थी।परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही युवक चन्दर सोनवानी पहले भी लड़की को परेशान करता था। करीब 20 दिन पहले उसने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी और मोबाइल भी छीना था। इस पर पुलिस ने चन्दर सोनवानी पर शक गहराया।हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर तैनात किए और लगातार उसकी तलाश की। आखिरकार 16 अगस्त की सुबह सूचना के आधार पर ग्राम उमको में दबिश दी गई और आरोपी चन्दर सोनवानी (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर, सामरी रोड कुसमी में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी..

थाना प्रभारी, डाकेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में प्र.आर. 206 श्यामलाल भगत, प्र.आर. 255 विकास कुजूर, आर. 428 मनोज कुजूर, आर. 598 धिरेन्द्र चंदेल, आर. 701 देवचंद पैकरा और आर. 221 राजेन्द्र पैकरा का सराहनीय योगदान रहा.

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.