
बलरामपुर-रामानुजगंज।भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठन विस्तार के तहत प्रीतम गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
प्रीतम गुप्ता पूर्व में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुसमी के अध्यक्ष, भाजपा मंडल कुसमी के मंत्री एवं युवा मोर्चा मंडल कुसमी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। वर्तमान में वे सांबरी हाई स्कूल में सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अहम योगदान दिया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है।
Live Cricket Info





