Balrampurब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, राजीव भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बलरामपुर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, बलरामपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का संचालन सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिपोजित सिंह देव, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष छोटू बंगाली, जिला सचिव बुद्धदेव सिंह पोया, अरुण दास, संजय खाखा, जनपद सदस्य अमृत खलखो, कृपाशंकर, सूरजदेव ठाकुर, वसीम खान, मुमताज खान, अशरफ अंसारी, इमरान, इरफान खान, हरभजन सिंह, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, तिलदेव यादव, सतनारायण यादव, पारसनाथ यादव, संतोषी सिंह, श्रीमती दुर्गावती, बैजनाथ सिंह, संतन भगत सहित ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल बिगन सिंह, विवेक सिंह, सुधांशु मंडल, राजू नायक, रविंद्र सरकार, राहुल विश्वास, बांसदेव एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button