Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बलरामपुर में विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

दीप प्रज्वलन के साथ बैठक की हुई शुरुआत 🔹 संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर हुआ मंथन 🔹 बजरंग दल के नए कार्यकर्ताओं की हुई घोषणा

बलरामपुर | जिले में विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत श्रीराम एवं दुर्गा माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत व संगठित करना रहा। बैठक के दौरान बजरंग दल के नए कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई तथा उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।बैठक में जिले के 108 गांवों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि जिन गांवों में साप्ताहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ सफलतापूर्वक हो जाएगा, उसके बाद शेष गांवों में भी इस धार्मिक आयोजन को विस्तार दिया जाएगा।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने नव-नियुक्त कार्यकर्ताओं को सनातन हिंदू धर्म, उसकी परंपराओं तथा विश्व हिंदू परिषद की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी, और तब से यह संगठन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।बैठक में विश्व हिंदू परिषद द्वारा अब तक किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री युगल किशोर सिंह, नैतिक शिक्षा प्रमुख शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शशिशेखर सिंह, प्रचार प्रमुख विजय सिंह, आकाश तिवारी, बजरंग दल संयोजक कृष गुप्ता, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका शकुंतला सिंह, जिला संयोजिका संजना, मातृशक्ति की माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button