Balrampurछत्तीसगढ़राजनीती

जिला स्तरीय मन की बात एवं टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार जिला बलरामपुर के चांदो धान मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय मन की बात एवं टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने की।

कार्यक्रम का आयोजन 28 दिसंबर 2025, रविवार को सुबह 11 बजे धान खरीदी केंद्र चांदो में किया गया, जहां अन्नदाता किसान भाइयों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 129वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मन की बात के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से आज किसान 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्राप्त कर रहे हैं। 25 दिसंबर को अटल जी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, जो किसानों और आमजन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा है और आज देश हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार किसानों की उपज खरीदी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने SIR के विषय में जानकारी देते हुए किसानों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

  जमुआटाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा – धान लोड ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और डबल इंजन की सरकार किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसानों को सीधा लाभ पहुंचा रही है।कार्यक्रम में उपस्थित मंडल सह प्रभारी अजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद करते हैं और स्वास्थ्य, फिटनेस जैसी महत्वपूर्ण बातों को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाते हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं इसे सफल बनाने में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा मंडल महामंत्री विकास मंडल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सतनारायण यादव, मंडल महामंत्री अभिषेक गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुशर्रफ अंसारी, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद ताज, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरिजन पैंकरा, मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता, दयाशंकर राम, कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल, भाजयुमो से सबल सिंह सहित भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों के प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button