Balrampurछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

बलरामपुर वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, दहेजवार बीट में अवैध मुरूम उत्खनन पर वन विभाग का शिकंजा

बलरामपुर,दहेजवार वन परिक्षेत्र में अवैध मुरूम खुदाई का खुलासा, 3 लाख जुर्माने की तैयारी

बलरामपुर वन परिक्षेत्र के दहेजवार बीट में चल रहे अवैध मुरूम मिट्टी के उत्खनन और परिवहन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक पोकलेन मशीन और दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दहेजवार वन परिक्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-343 पर सड़क निर्माण कार्य में अवैध रूप से निकाली गई मुरूम मिट्टी का उपयोग किया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान पाया कि बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के मुरूम की खुदाई कर उसका परिवहन किया जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना ने बताया कि अवैध रूप से निकाली गई मिट्टी और मुरूम का उपयोग एनएच-343 के रोड निर्माण कार्य में किया जा रहा था। न तो वन विभाग की स्वीकृति ली गई थी और न ही परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत किए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि निर्धारित मापदंडों का उल्लंघन करते हुए लगभग 6600 घन मीटर क्षेत्रफल में लंबाई-चौड़ाई के साथ अवैध खुदाई की गई थी। इस मामले में वन विभाग द्वारा करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 30 जनवरी को सांकेतिक चक्का जाम..

इसके साथ ही बिना रॉयल्टी चुकाए गाड़ियों के माध्यम से मुरूम की ढुलाई किए जाने की भी पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले में आगे की कागजी कार्रवाई जारी है और दोषियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button