Balrampurपुलिस अधिक्षकराज्य एवं शहर

नए साल 2026 को लेकर बलरामपुर पुलिस अलर्ट, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बलरामपुर पुलिस की अपील,नियमों का पालन करें, सुरक्षित नववर्ष मनाएं।

बलरामपुर–रामानुजगंज नववर्ष 2026 के जश्न को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।नववर्ष के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न दर्शनीय एवं पिकनिक स्थलों पर लगभग 300 से अधिक पुलिस कर्मी एवं 50 से अधिक होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग टीम, फिक्स पिकिट और मोबाइल पार्टी के माध्यम से अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से निगरानी की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की शाम तक जिले के सभी पिकनिक स्पॉट, होटल, ढाबा, रिसॉर्ट और पार्टी स्थलों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी।

डीजे संचालन को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित समय एवं निर्धारित डेसीबल सीमा में ही डीजे बजाने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही जिले के धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  खबर का असर: कलेक्टर परिसर की सुध ली गई, फायर ब्रिगेड से कराई गई सफाई..

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  वैभव बैंकर  ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि“नया साल खुशियां मनाने के लिए है, हुड़दंग के लिए नहीं। पुलिस पूरी तरह सतर्क है, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं। नियमों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें और नववर्ष 2026 को सुरक्षित एवं यादगार बनाएं।”

बलरामपुर पुलिस द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर9479193899 एवं 7354440006 जारी किए गए हैं।शांति व्यवस्था भंग करने वालों, हुड़दंग मचाने वालों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना इन नंबरों पर देकर पुलिस को अवगत कराया जा सकता है।बलरामपुर पुलिस की अपील नियमों का पालन करें, सुरक्षित नववर्ष मनाएं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button