
मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार जिमेदार हरकत में आया समिक्षा न्यूज़ द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से ठीक एक दिन पहले कलेक्टर परिसर में फायर ब्रिगेड की मदद से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
फायर ब्रिगेड वाहन से पानी का छिड़काव कर परिसर की , स्थानों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान कचरे के ढेर हटाए गए और लंबे समय से जमी गंदगी को साफ किया गया।

हालांकि यह कार्रवाई खबर के दबाव में की गई, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या यह सफाई केवल औपचारिकता तक सीमित रहेगी या आगे भी नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखी जाएगी?
जनता की मांग है कि स्वच्छता सिर्फ त्योहारों या खबरों के असर तक सीमित न रहे, बल्कि इसे स्थायी व्यवस्था के रूप में लागू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
Live Cricket Info





