
बलरामपुर। रिपोर्टर. रविंद्र कुमार.. गत दिवस जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवाडीह के कोडाकू पारा स्थित ग्राम पंचायत जाबर के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई।

इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा मांग उठाए जाने पर जनप्रतिनिधि समीर सिंह देव ने तत्काल संबंधित विभाग से संपर्क कर आवश्यक पहल की।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की मूलभूत सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जनप्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





