
बलरामपुर-रामानुजगंज।मांगों पर किसी भी प्रकार का ठोस आश्वासन नहीं मिलने से आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने सोमवार को ग्राम जामवन्तपुर के पास NH-343 पर सांकेतिक चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के निराकरण की मांग की।
हालांकि, मौके पर पहुंचे तहसीलदार द्वारा आधे घंटे का समय मांगे जाने पर प्रदर्शनकारियों ने मानवीय आधार पर जाम अस्थायी रूप से हटा लिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि आधे घंटे के भीतर कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो वे पुनः NH-343 पर चक्का जाम करेंगे।बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी 02 फरवरी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या लिखित आश्वासन नहीं मिला। इसी के विरोध में यह सांकेतिक चक्का जाम किया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं और जब तक उचित कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वार्ता की प्रक्रिया जारी है।
Live Cricket Info





