
बलरामपुर, राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दे रही है। इसी योजना का लाभ लेकर बलरामपुर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 की निवासी प्रमिला टोप्पो ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
प्रमिला टोप्पो बताती हैं कि वे मेहनत, मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा चलाती हैं। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना पहले चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि का से बचत कर अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत धनराशि जमा कर रही हैं। इससे उन्हें अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर एक भरोसा मिला है। प्रमिला टोप्पो ने बताया कि आज मुख्यमंत्री के द्वारा महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की गई है। समय पर मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से वे अपने परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं और साथ ही बच्चों के भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं। वे कहती हैं कि अब वे अपने परिवार का खर्च स्वयं वहन कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। इस योजना से उन्हें आत्मविश्वास मिला है और भविष्य के प्रति नई उम्मीद जगी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
Live Cricket Info





