
कुसमी/बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल कुसमी में संगठन विस्तार के तहत कार्यकर्ता प्रीतेश गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि युवा नेतृत्व के रूप में प्रीतेश गुप्ता संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।
मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रीतेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदारी भी है। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अपने सहयोगियों का भी हृदय से धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है।
प्रीतेश गुप्ता ने कहा कि वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को संगठित करने और उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे तथा युवाओं की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
Live Cricket Info





