Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

हनुमात पारा में पहली बार पहुंचीं विधायक उधेश्वरी पैकरा, सड़क निर्माण की शुरुआत से जगी विकास की उम्मीद

लक्ष्मणपुर–बालापानी–बरदारा मार्ग का काम शुरू, पीएम आवास का निरीक्षण कर लाभार्थी को कराया गृह प्रवेश

बलरामपुर @जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर के हनुमात पारा में आज विकास की एक नई शुरुआत देखने को मिली। क्षेत्रीय विधायक उधेश्वरी पैकरा के पहली बार इस इलाके में पहुंचने से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक इस बस्ती में कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा था, ऐसे में यह दौरा ऐतिहासिक बन गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 विधायक उधेश्वरी पैकरा ने अपने दौरे के दौरान क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सड़क सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्मणपुर, बालापानी और बरदारा होते हुए मगाजी मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क का प्रारंभिक कार्य शुरू किया गया और मार्ग का नक्शा तैयार किया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच भी आसान होगी।

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के कई दूरस्थ इलाकों में अब तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। 

दौरे के दौरान मे विधायक ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का निरीक्षण भी किया। हनुमात पारा निवासी जोधन नगेशिया के नए आवास में पहुंचकर उन्होंने विधिवत गृह प्रवेश कराया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

  नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी प्रधान पाठक गिरफ्तार भेजा गया जेल

विधायक पैकरा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और उपेक्षित क्षेत्रों तक सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

ग्रामीणों ने पहली बार अपने बीच जनप्रतिनिधि के पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक का आभार जताया और उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज होगी। ग्रामीणों के अनुसार, यह दौरा उनके गांव के लिए बदलाव की शुरुआत है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है।

मुख्य अतिथि उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, 

 उपसरपंच टाटीझरिया महेंद्र यादव,पूर्व प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य रमेश गुप्ता दीपक गुप्ता पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता रामानंद यादव अमरदयाल यादव, विवेक गुप्ता सरपंच गोपातु एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button