कुसमी मंडल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

बलरामपुर @जिले के कुसमी मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता एवं मंडल प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति-रीति एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में नियमित रूप से मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता और मजबूती बनी रहे।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कुसमी बस स्टैंड में पटाखों के साथ जश्न मनाया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर झालमुड़ी का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सोनवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, महामंत्री कृष्ण प्रसाद मुरारी, मंडल मंत्री राजेश्वर गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुंदन गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश बनकर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विवेक कश्यप, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रीतेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अमीर खान सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक ने संगठन को नई दिशा देते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया और आगामी गतिविधियों को लेकर स्पष्ट रणनीति तैयार की गई।
Live Cricket Info





