सोनहत में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत
नहर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, सीमेंट लोड ट्रॉली लेकर घाट चढ़ाते समय पलटा ट्रैक्टर; पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर,सोनहत। जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे नहर नाली निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में सीमेंट लोड ट्रॉली लेकर ट्रैक्टर चालक विजय दुबे बार-बार घाट चढ़ाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर की मुड़ी पलट गई, जिससे चालक विजय दुबे गंभीर रूप से दब गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान विजय दुबे के रूप में हुई है, जो बलरामपुर जिले के तहसील रघुनाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्डरी निवासी ओम प्रकाश दुबे के भाई बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद निर्माण कार्य स्थल पर कुछ समय के लिए काम भी बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताया जा रहा है ।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Live Cricket Info





