Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मानीकपुर बीट में अवैध परिवहन पकड़ा गया, 1.915 घन मीटर सागौन लकड़ी बरामद

बलरामपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सागौन लकड़ी से भरा पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वनमंडलाधिकारी बलरामपुर  आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी  अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानीकपुर अंतर्गत बीट मानीपुकर में की गई।

वन विभाग की टीम ने वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 3511 से अवैध रूप से परिवहन की जा रही सागौन प्रजाति की लकड़ी से लदे पिकअप वाहन क्रमांक UP64T9601 को पकड़ा। वाहन में करीब 08 नग सागौन लकड़ी, कुल 1.915 घन मीटर बरामद की गई।

मामले में आरोपी विष्णु गुप्ता एवं सर्वोत्तम गुप्ता, निवासी ग्राम बनापटी थाना रामानुजगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में वनपरिक्षेत्राधिकारी  निखिल सचदेवा सहित वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button