
शंकरगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल शंकरगढ़ द्वारा प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम धारानगर, हरिनलेटा एवं बेलकोना में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई तथा हितग्राहियों से संवाद स्थापित कर योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रगति पदयात्रा जिला संयोजक आदरणीय आनंद जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चिन्तामणि भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता पैकरा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री राजेश अग्रवाल सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रगति पथ यात्रा का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और विभिन्न योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारी साझा की।
Live Cricket Info





