नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई..

बलरामपुर जिले के कोरांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,
मामले में प्रार्थिया द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना कोरांधा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. आवेदन में उल्लेख किया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी अजय सोनी पिता मनी सोनी उम्र (19 वर्ष), निवासी ग्राम भगवानपुर, घर छोड़ने के बहाने ग्राम घुंघरूपाठ के पास सड़क किनारे मुरूम गड्ढा में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया..प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोरांधा में अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 65(1) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई, विवेचना के दौरान दिनांक 07 जनवरी 2026 को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार किया..पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वही इस मामले की विवेचना जारी है।
Live Cricket Info





