Balrampurछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

प्राथमिक शाला स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

घसियादोहर से जमुआटांड तक बच्चों की प्रभात फेरी, नन्हे बच्चे बने स्वामी विवेकानंद...

बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल  टांगरमहरी घसियादोहर में स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा घसियादोहर गांव की गलियों से होते हुए जमुआटांड तक प्रभात फेरी निकाली गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रभात फेरी में नन्हे-नन्हे बच्चों ने स्वामी विवेकानंद का वेश धारण कर देशभक्ति व प्रेरणादायक नारों के साथ स्वामी विवेकानंद के विचारों का संदेश दिया। ग्रामीणों ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और मार्ग में पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने भाषण, उद्धरण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन, आत्मविश्वास, अनुशासन और शिक्षा के महत्व को दर्शाया।

शिक्षकों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी विद्यार्थियों और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button