Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

बलरामपुर नगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का आतंक, राहगीरों में दहशत..

शुक्रवार शाम गौरव पथ रोड पर गाड़ियों पर किया पथराव..

बलरामपुर। नगर क्षेत्र में पिछले कई महीनों से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की गतिविधियों से आम नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह महिला अटल परिसर पुराना जिला हास्पिटल बलरामपुर के पास लंबे समय से रह रही है और आए दिन राह चलते लोगों पर पत्थर फेंककर आतंक मचा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अक्सर सड़क पर चलने वाले राहगीरों को गंदी-गंदी गालियां देती है और कई बार अचानक पथराव शुरू कर देती है।

महिलाओं और बच्चों में ज्यादा डर

इस मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं, छात्राओं और बच्चों में सबसे अधिक भय देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।

शुक्रवार को गाड़ियों पर किया पथराव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम गौरव पथ रोड पर अटल परिसर के पास महिला ने छत के ऊपर से राहगीरों और वाहनों पर पत्थर फेंके। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महिला के पास ईंट-पत्थर और अन्य वस्तुएं रहती हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

  शहीदों की यादों पर अंधेरा,बलरामपुर का एकमात्र शहीद पार्क बदहाली का शिकार

जिम्मेदार विभाग मौन

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद नगर पालिका प्रशासन, पुलिस विभाग और समाज कल्याण विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।

जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के सभी वर्गों के लोग गुजरते हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय लोगों की मांग

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि महिला को उचित इलाज और सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था जल्द की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और कोई बड़ी घटना होने से पहले प्रशासन जाग जाए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button