Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
एक साथ छह की हालत बिगड़ी, कोदो चावल बना बीमारी की वजह
108 एम्बुलेंस से वाड्राफनगर अस्पताल पहुंचाए गए सभी मरीज

बलरामपुर जिले के त्रिकुंड गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोदो चावल का भोजन करने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खाने के कुछ ही समय बाद सभी को चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और कुछ लोग बेहोशी की हालत में पहुंच गए बताया जा रहा है कि बसमतिया 55 वर्ष देव कुमार 42 वर्ष सुनीता 40 वर्ष, रामबकाश 25 वर्ष मिस्त्री 60 वर्ष एवं आकाश 15 वर्ष शामिल हैं। परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी को वाड्राफनगर स्थित 100 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मरीजों का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताया जा रहा है
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





