
बलरामपुर जिले के धनवार RTO चेकपोस्ट पर 20 मई सुबह 9 बजे से आदिवासी और किसान परिवार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। आंदोलन के चलते छत्तीसगढ़ और उतरप्रदेश का संपर्क पूरी तरह ठप होने की आशंका है।
ग्रामीणों का आरोप है कि साल 2005-06 में RTO कार्यालय के लिए 19 परिवारों की करीब 20 एकड़ उपजाऊ जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन दो दशक बाद भी मुआवजे के नाम पर एक रुपया तक नहीं मिला।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। किसानों की मांग है कि “जमीन के बदले जमीन” या फिर “40 लाख रुपए प्रति एकड़” मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि चक्का जाम के कारण जरूरी सामानों की सप्लाई बाधित होती है या हालात बिगड़ते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सुस्त प्रशासनिक व्यवस्था की होगी।
Live Cricket Info





