Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़पुलिस अधिक्षक

वैवाहिक सीजन में सख्ती बिना परमिट बसों पर कार्रवाई, स्कूल बस भी जब्त

परिवहन और यातायात की संयुक्त टीम ने दस्तावेज जांचे, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना..

बलरामपुर,वैवाहिक सीजन को देखते हुए जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में यातायात और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर यात्री बसों की विशेष चेकिंग की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अम्बिकापुर-रामानुजगंज मार्ग, सेमरसोत क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान बसों के परमिट, बीमा, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना परमिट संचालित दो बसों पर कुल 10,000 रुपये का चालान किया गया।

वहीं, सेंट जेवियर स्कूल, राजपुर की एक बस (क्रमांक CG 15 EG 2821) को बारातियों/यात्रियों को ढोते हुए पकड़ा गया। स्कूल बस के रूप में पंजीकृत इस वाहन के खिलाफ नियम उल्लंघन पर जब्ती और चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बस का परमिट निरस्त करने और चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।

प्रशासन ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। साथ ही मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने से सख्ती से बचने की हिदायत दी गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button