Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

अब बचना मुश्किल, बलरामपुर-रामानुजगंज में शुरू हुई ‘ई-चालान’ की डिजिटल सख्ती

पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के लिए ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू

बलरामपुर-रामानुजगंज,जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब ऑनलाइन चालान जारी किया जाएगा। आम नागरिकों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से 28 फरवरी 2026 से जिले में ई-चालान प्रणाली की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रथम चरण में बलरामपुर, रामानुजगंज और वाड्रफनगर थाना क्षेत्रों में ई-चालान प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा।

मौके पर ही डिजिटल चालान

नई व्यवस्था के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही डिजिटल माध्यम से चालान जारी किया जाएगा। नागरिक चालान की राशि नगद, ऑनलाइन (बारकोड या यूपीआई) और कार्ड के माध्यम से जमा कर सकेंगे।

पुलिस विभाग का कहना है कि पेपरलेस चालान प्रक्रिया से समय की बचत होगी, रिकॉर्ड संधारण आसान होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

सड़क सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी न बैठाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की समझाइश दी।

  आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, चार गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन चालान प्रणाली का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button