बलरामपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चांदो चौक के पास कई महीनों से खराब पड़ा CCTV कैमरा…
या तो फिर जिमेवारी की यह व्यवस्था जान बुझक खराब कयाई गई है तकी जान बुझकर अपराध कर मोटी रकम वसूली कर सके..

बलरामपुर जिले के मुख्यालय बलरामपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल चांदो चौक स्थित अटल परिसर के पास लगा CCTV कैमरा कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र रोजाना भारी आवाजाही वाला इलाका है, जहां आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का आना-जाना लगातार बना रहता है। ऐसे में कैमरे का लंबे समय तक बंद रहना सुरक्षा के लिहाज से बेहद चिंताजनक है।
अपराधियों के हौसले बुलंद
CCTV कैमरे का उद्देश्य शहर में निगरानी बनाए रखना और अपराधों पर नियंत्रण करना होता है। लेकिन कैमरे के खराब होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और किसी भी अप्रिय घटना की जांच में भी मुश्किलें आ सकती हैं।
स्थानीय नागरिकों में नाराजगी
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कैमरे की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों का सवाल है कि जब शहर की सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए हैं तो उनकी देखरेख की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
प्रशासन से मांग
नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द कैमरे को दुरुस्त कराया जाए और शहर में लगे अन्य CCTV कैमरों की भी जांच की जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
Live Cricket Info





